अंक - 4 (जिनका जन्म 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है।)
अंक - 4 (जिनका जन्म 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है।)

 



अंक स्वामी राहु का गोचर मित्र राशि में है। 4 अंक वाले जातकों के लिए साल 2020 काफी शानदार रह सकता है। ये समय सफलता दिलाने वाला होगा। आय में जरूर थोड़ा उतार चढ़ाव होगा, लेकिन अंतत: बड़ा लाभ होगा। हर ओर से सहयोग की प्राप्ति होगी। यात्राएं सुखदायक होंगी एवं बड़े उत्सवों में शामिल होने का मौका प्राप्त होगा। विवादों में विजय प्राप्त होंगी एवं संपर्क बढ़ेगा। राजनीतिज्ञों को लाभ प्राप्त होगा। प्रतिस्पर्धाओं में भी इस अंक वाले जातकों के लिए समय बहुत अच्छी सफलता दिलाने वाला रहेगा।



नौकरी

नौकरी में अप्रत्याशित प्रमोशन मिल सकता है। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य में बेहतर रहेंगे एवं नई सोच रहेंगी। रुकावटों को पार करने का साहस रहेगा। कार्यस्थल पर आपका वर्चस्व बरकरार रहेगा।


व्यापार

कुछ दिन काम कम एवं कुछ दिन बहुत ज्यादा, ऐसी स्थिति रहेगी। लाभ में वृद्धि एवं निवेश से लाभ प्राप्त होगा। बिजनेस में आपको समय थोड़ा निराशाजनक रह सकता है लेकिन अंत में ये आपको एक बड़ा लाभ देकर जाएगा।


परिवार

परिवार में वृद्धि का योग है। परिवार में कोई मांगलिक प्रसंग हो सकता है। नए शिशु का आगमन या किसी नए सदस्य का शामिल होना, ये संकेत सितारे दे रहे हैं। कुछ लोग नाराज भी रह सकते है, किंतु वह समय पर मान जाएंगे। माहांत में विवाद की स्थिति बन सकती है।


सेहत

शरीर में कई अंगों में परेशानी रहेगी, किंतु कोई रोग होने की संभावना नही है। गिरने से चोट भी लग सकती है। आपको वाहन चलाने में सावधानी रखनी होगी।


दाम्पत्य

प्रेम में सही सफलता प्राप्त नही कर पाएंगे। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। जो लोग प्रेम संबंधों में हैं, उन्हें साथी से संबंध निभाने में तकलीफ आ सकती है।


संपत्ति

नई संपत्ति बनने के पूरे मौके हैं। पुरानी संपत्तियों से लाभ भी प्राप्त होगा। इसके अलावा धातुओं के रुप में संपत्ति वृद्धि होगी। इस लिहाज से साल 2020 आपके लिए श्रेष्ठ फल दायक रहेगा।