अंक - 5 (जिनका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है।)

 




अंक का स्वामी बुध है। अंक 5 वाले जातकों के लिए ये साल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। यह साल जोरदार सफलता दिलाने वाला हो सकता है। जिन कार्यों की बहुत समय से करने की इच्छा थी, वह सब इस वर्ष हो सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी एवं चमत्कारी ढंग से आगे बढ़ने के मौके प्राप्त होंगे। धन की आवक भी बेहतरीन बनी रहेगी। साल में दो बार विदेश यात्रा के मौके भी आ सकते है। यात्रा सफल होगी एवं रसूखदार लोगों से संपर्क बनेगा।



नौकरी

कार्यस्थल पर प्रदर्शन शानदार रहेगा। प्रमोशन के साथ वेतन वृद्धि भी होगी। नई जगहों पर जाने का मौका मिल सकता है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बेहतर तालमेल रहेगा। किसी भी वित्तीय लेनदेन में सावधानी रखें।


व्यापार

निवेश से लाभ होगा। व्यापार में तरक्की होगी एवं नए सौदे भी प्राप्त होंगे। नए कारोबार में प्रवेश का अवसर प्राप्त होगा। पार्टनर से सहयोग प्राप्त होगा। अनजान पर ज्यादा भरोसा नुकसानदायक होगा।


परिवार

परिजन संतुष्ट रहेंगे। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से भी हर जगह आपको जरूरी मदद मिल सकती है। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। सितंबर से अक्टूबर के मध्य परिवार में कुछ मांगलिक कार्य भी हो सकते है।


सेहत

कमर एवं आंखें ज्यादा परेशान करेंगी। दांई जांघ में अचानक बड़ी परेशानी आ सकती है। दांतों से साल के अंत में दिक्कतें आएंगी।


दाम्पत्य

वैवाहिक जीवन में माधुर्य बना रहेगा। जहां विवाद है, वहां भी सुलझ जाएंगे। प्रेम में सफलता प्राप्त होगी एवं वर्तमान साथी से अच्छे संबंध बने रहेंगे।


संपत्ति

संपत्ति में वृद्धि का संकेत है, निवास स्थान से दूसरे शहर में नई संपत्ति प्राप्त करने का योग है। जमीन भी लाभदायक रहेगी। खेती करने वालों को परेशानी नहीं आएगी।