अंक - 6 (जिनका जन्म 6, 15 और 24 तारीख को हुआ है।)


इस अंक का स्वामी शुक्र है। 6 अंक वाले जातकों के लिए साल 2020 बहुत शुभफल देने वाला रह सकता है। नौकरी और बिजनेस के लिए यह वर्ष शुभदायक रहने वाला है। अचानक बड़ी सफलता प्राप्त करने का योग है। न्यायालयीन एवं विवादित मामलों में पक्ष मजबूत होगा एवं नए कार्य करने को मिलेंगे। योजनाएं सफल होंगी एवं अनुकूल वातावरण प्राप्त होगा। समस्याओं का अंत होगा एवं मनचाहा कार्य करने की हिम्मत जुटा पाएंगे। देश से बाहर की यात्रा में बाधा आ सकती है।



नौकरी

वर्तमान कार्य से संतुष्टि रहेगी, नए कार्य के ऑफर भी प्राप्त होंगे। योजनाएं मूर्त रुप लेंगी एवं प्रबंधन से अच्छे संबंध बने रहेंगे। स्थानांतरण के चांस कम रहेंगे एवं कर्मचारी कुछ परेशान कर सकते हैं।


व्यापार

व्यापार में ज्यादा उतार-चढ़ाव रहेगा। निवेश में सावधानी बरतें एवं नए लोगों से लेनदेन में बचें। व्यापार में काम कम रहेगा, लेकिन जो होगा, वह लाभदायक होगा। साल के अंत में व्यस्तता बढ़ेंगी।


परिवार

आरंभ में कुछ विवाद हो सकते हैं। नए सदस्य भी जुडेंगे एवं अधिकतम समय सब मिलजुलकर ही रहेंगे। मांगलिक उत्सव भी होंगे एवं साल के अंतिम महीनों में बेहतर माहौल रहेगा।


सेहत

दांत एवं दाढ़ से दिक्कतें हो सकती है। मध्य साल में कुछ गंभीर समस्याएं आ सकती है, वर्षांत में अच्छा समय रहने की संभावना है।


दाम्पत्य

जीवन साथी से कुछ समय के लिए दूर रहना पड़ सकता है। प्रेम प्रस्ताव सफल होंगे एवं वर्तमान साथी से दुःख प्राप्त हो सकता है। संतान को सफलता प्राप्त होगी।


संपत्ति

वर्तमान संपत्ति से संबंधित मामलों में विवाद बढ़ सकते हैं। नई भूमि खरीदने का विचार बनेगा, किंतु सफलता मे संदेह है। पुराने जमीनी सौदों में लाभ के आसार हैं।