अंक स्वामी शनि है। इस वर्ष का का स्वामी राहु है, ये दोनों मित्र हैं। इसलिए, 8 अंक के जातकों के लिए वर्ष 2020 सफलता दिलाने वाला होगा। धन की आवक बेहतर होगी एवं कार्यशैली का विकास होगा। राजनीतिज्ञों को पद लाभ हो सकता है। मनचाही यात्रा एवं विदेश से लाभ प्राप्त होगा। सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा एवं विरोधियों का दमन करने में सफल होंगे। अनेक हर्षदायक कार्य हो सकते हैं। साल के अंत के महीनों में कुछ निकट के लोगों को खोने का दुःख भी होगा। कुछ मामलों में आपको धोखा भी मिल सकता है।
कार्यस्थल पर प्रदर्शन बेहतर होगा एवं अधिकारी-कर्मचारी संतुष्ट होंगे। नई जिम्मेदारी भी सौंप सकते हैं। प्रमोशन के साथ विदेश में कार्य के ऑफर प्राप्त होंगे।
नए व्यापारिक संबंध बनेंगे एवं लाभ की गति तेज होगी। लोहा, केमिकल, दवाइयां, मिनरल, सीमेंट, तेल एवं अनाज का व्यापार करने वाले ज्यादा लाभ में रहेंगे।
सुख रहेगा। सभी मिलकर रहेंगे एवं सहयोग भी प्रदान करेंगे। परिवार के मतभेद दूर होंगे। नए सदस्य भी आ सकते है। धार्मिक यात्रा का मिलकर जाने का योग बनेगा।
कान, नाक एवं आंख से संबंधित रोग हो सकते हैं। वायु विकार एवं श्वांस से संबंधित समस्याएं साल के मध्य में हो सकती हैं। वर्षांत में पहाड़ी जगहों पर जाने से बचें एवं वाहनादि प्रयोग में सावधानी रखें।
वैवाहिक जीवन में विश्वास कायम रखना होगा। प्रेम के प्रस्तावों में निराशा हो सकती है। विपरीत लिंगी से उलाहना एवं अपमान हो सकता है।
नई संपत्ति या वाहन की खरीदी संभव है। दुकान एवं मकान से लाभ होगा। विवादित संपत्तियों के मामले पक्ष में समाप्त होने के आसार है।