अंक 8 का स्वामी मंगल है। अंक 8 वाले जातकों को साल 2020 के आरंभ में मंगल के कारण बहुत लाभ रहेगा। सभी ओर से सहयोग की प्राप्ति होगी एवं आर्थिक लाभ भी अच्छा बना रहेगा। वैचारिक तनाव समाप्त होंगे एवं नए कार्याें को आरंभ कर पाएंगे। गुप्त सूचनाएं बाहर भी आ सकती हैं, अत: सावधानी रखें। निकट के लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं दें, तो अच्छा रहेगा। सितंबर 2020 के बाद से ज्यादा जिम्मेदारी वाले काम मिल सकते है। साल के अंत में बाहर जाने के मौके प्राप्त होंगे एवं समय बेहतर रहेगा।
मनचाही सफलता मिलने में संदेह रहेगा। कार्य की अधिकता होगी एवं अधिकारी भी परेशान कर सकते हैं। योजनाओं का क्रियान्वयन करने में परेशानी आएगी। प्रमोशन एवं वेतन वृद्धि में रुकावटें आएंगी।
सही समय पर निर्णय नहीं लेने से दिक्कतें आ सकती हैं। निकट के सलाहकारों पर विश्वास रखें। टैक्स के मामलों में अनावश्यक देरी से बचें। निवेश से लाभ होगा एवं नवीन व्यापार करने के प्रयास विफल हो सकते हैं।
सभी का सहयोग मिलने में संदेह रहेगा। जिसको अपना समझेंगे वह दूरी बना सकता है। अन्यों के मन में आपके प्रति संदेह बना रहेगा। कोई भी दस्तावेज गुस्से में या आवेश में हस्ताक्षर नहीं करें। निर्णय सोचकर करें।
एड़ी एवं पंजों में दर्द के साथ मुंह में चोट लग सकती है। पेट की समस्याएं एवं आलस्य की अधिकता होगी।
जीवन साथी से दूरी समाप्त होगी और मनमुटाव या गलतफहमी की स्थिति सुलझेगी। अविवाहितों को प्रेमी साथी से उलाहना प्राप्त होगी। विवाह प्रस्तावों में देरी हो सकती है।
विवादित संपत्तियों में और आपत्तियां आ सकती हैं। समझौते से कार्य करें तो बेहतर होगा। नई जगह पर जाना उचित नहीं है। नए वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं।