अंक 2 का स्वामी चंद्रमा है। साल 2020 जन्मांक 2 वालों के लिए मिलाजुला साबित होगा। आर्थिक मामलों में लाभदायी समय रहेगा। कार्य की रुकावट समाप्त होगी। पुराने अटके कामों में मनचाहा परिणाम मिल सकता है। आलस्य समाप्त होगा। विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। घूमने के लिए नई जगहों पर जाने को मिलेगा। साल के मध्य में किसी बात को लेकर आपके लिए अपमानजनक स्थितियां भी बन सकती हैं। अपनी योजनाएं गुप्त रखेंगे तो अच्छा रहेगा। कुछ गुप्त बातें बाहर भी आ सकती है।
जुलाई में नई नौकरी की तलाश पूर्ण हो सकती है। उसके पूर्व अधिकारियों से सामंजस्य बनाना बहुत मुश्किल होगा। तनाव रहेगा एवं कर्मचारी भी परेशान करेंगे। लगातार काम या जॉब बदलने का मन हो सकता है।
जनवरी के अंत में व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। इसके पूर्व अच्छे आसार नजर आएंगे, किंतु बात बनते-बनते बिगड़ जाएगी। निवेश से बचें। जोखिम लेने से पहले अच्छी तरह विचार अवश्य करें।
परिजनों का साथ रहेगा। माता-पिता एवं अन्य परिजन सहयोग प्रदान करेंगे। मित्र भी अनुकूल बने रहेंगे। संतान से दुःख एवं क्लेश हो सकता है। गुजरते साल के साथ परिस्थितियां अनुकूल होती जाएगी।
कमर एवं पीठ में ज्यादा तकलीफें हो सकती है। सर्दीजनित रोग भी परेशान करेंगे। मौसमी परिवर्तन आपको काफी प्रभावित कर सकता है। खानपान में सावधानी रखें।
अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। विवाहित लोगों को जीवन साथी से खुशियों की प्राप्ति होगी। प्रेम में निराशा मिल सकती है। आपके प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं या प्रेम प्रस्ताव नकारे जा सकते हैं।
संपत्ति के मामलों में कोई निर्णय लेने से बचें। व्यवस्थाओं के बदलाव के साथ राहत प्राप्त होगी एवं नई संपत्ति लेने के मामले बनेंगे।