अंक स्वामी गुरु है। ये धनु यानि अपनी स्वयं की राशि में है। यह सफलता दिलाने वाला होगा। धन की आवक सुगम होने के साथ कार्य की अधिकता भी होगी। कई तरह के स्रोतों से आय प्राप्त होने के योग बनेंगे। वरिष्ठ एवं ज्ञानी लोगों से भेंट होंगी एवं निर्णय सही होंगे। आप इस साल कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। कई नए परिवर्तन होने के योग भी बनेंगे। व्यवसायिक और धार्मिक यात्राओं के योग भी बनेंगे। सहयोगी अपेक्षाएं पूर्ण होंगी एवं नए मित्रों की प्राप्ति होगी। योजनाओं में सफलता मिलेगी। मनचाहे काम बनेंगे।
जॉब में जो लोग हैं उनके लिए स्थानांतरण का योग बन सकता है। कार्यकुशलता ठीक रहेगी एवं अधिकारी बात सुनने को तत्पर रहेेंगे। सहयोग भी मिलेगा। आपकी कार्यशैली को सराहना मिलेगी।
बिजनेस में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। नए सौदे प्राप्त होंगे एवं लाभ वृद्धि भी होगी। पूंजी की पूर्ति आसानी से हो जाएगी। व्यस्तता अधिक रहेगी। अगर कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो ये साल उपयुक्त रहेगा।
परिवार में सकुशल रहेगा। सभी लोग अनुकूल रहेंगे एवं सहयोग भी प्रदान करेंगे। मिलकर घूमने जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य भी आयोजित हो सकता है।
दाएं पैर की जांघ एवं दाढ़ में दर्द हो सकता है। बाहर का खाना नुकसानदायक रहेगा। इससे बचें। पुराने रोग परेशान करेंगे लेकिन इस साल आपको इलाज भी मिल सकता है।
जीवन साथी से सुख प्राप्त होगा। प्रेम में सफलता प्राप्त होगी एवं नए प्रस्ताव भी मिलेंगे। अविवाहितों के लिए अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं या कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनसे भविष्य में आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे।
नई संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। पुरानी सम्पत्ति से लाभ होगा एवं अन्य जमीनों से भी लाभ होगा। कागजों की जांच में संभल कर रहें। भूमि-भवन से जुड़े कानूनी पहलुओं पर सतर्क रहें।