न्यूमरोलॉजी
अंक - 1 ( जिनका जन्म 1, 10, 19, 28 तारीख को हुआ है। )

 



इस अंक के स्वामी सूर्य है। साल 2020 इस अंक वालों के लिए भाग्य की वृद्धि मेें सहायक होगा एवं विवादित मामलों में सफलता दिलाने वाला होगा। नए लोगों सें मुलाकात होगी एवं निर्णय सही साबित होंगे। कार्य की अधिकता होगी एवं सहयोग की प्राप्ति भी होगी। नई जगहों पर जाने का मौका प्राप्त होगा एवं वाहन से सुख प्राप्त होगा। अचानक धार्मिक यात्रा के योग के साथ मांगलिक उत्सव में जाना हो सकता है।



नौकरी

16 जनवरी के बाद से कार्य बहुत बढ़ जाएगा। कुछ अधिक समय तक कार्य करना पड़ सकता है। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे एवं बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी।


व्यापार

नए सौदों की प्राप्ति होगी। धोखाधड़ी का शिकार होने से बचेंगे। कार्यकुशलता रहेगी एवं ग्राहक बात पर ध्यान देंगे। मध्य वर्ष से कार्य बढ़ेगा एवं नए अनुबंध भी होंगे।


परिवार

माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। अन्य रिश्तेदार भी पक्ष में रहेंगे। विवादों में पलड़ा भारी रहेगा एवं पुराने विवादों को सुलझाने में सफल होने की संभावना है।


सेहत

दांत, कमर में विशेष समस्याएं हो सकती है। बाल झड़ने की समस्या, रक्तचाप एवं शुगर वालों को विशेष रुप से संभलकर रहना होगा। सर्दी एवं कफ से भी दिक्कतें होंगी।


दाम्पत्य

प्रेम में सफलता मिलने की संभावना है। जीवन साथी से विवाद थमेगा एवं माधुर्यपूर्ण समय व्यतीत होगा। साथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है।


संपत्ति

संपत्ति से लाभ की उम्मीद है। योजनाएं सफल होंगी एवं निवेश भी लाभदायी रहेगा। विवादित संपत्ति के मामलों में भी चिंता कम होगी।