एमजी मोटर्स ने इलेक्ट्रिक कार मावर्ल एक्स पेश की
एमजी मोटर्स ने 14 प्रोडक्ट शोकेस किए। मार्वल एक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश की है। इसमें 52.5 किलोवॉट क्षमता की बैटरी है। इसमें दो मोटर हैं, एक 114 बीएचपी और दूसरी 70 बीएचपी की है। फास्ट चार्जर से चार्जिंग में 40 मिनट लगेंगे। रेंज 400 किमी है। गाड़ी की कीमत और बाजार में आने की तारीख अभी नहीं बताई है। आरसी6 और एमजी जेडएस ईवी भी पेश की। ये गाड़ियां वॉइस कमांड और एआई टेक्नोलॉजी पर काम करती हैं।
देश में जल्द ही दौड़ेंगी 10 लाख से कम कीमत वाली ई-कारें
महिंद्रा: ईकेयूवी100 लॉन्च, कीमत 8.25 लाख, अप्रैल से डिलीवरी शुरू
महिंद्रा ने ईकेयूवी100 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है। इसकी कीमत 8.25 लाख रु. है। मार्च से बुकिंग की जा सकेगी। अप्रैल से डिलीवरी शुरू होगी। इसमें 15.9 लीथियम आयन बैटरी है, जो एक घंटे में 80% तक चार्ज हो जाएगी। रेंज 150 किमी है। एक्सयूवी 500 का नया मॉडल भी उतारा।
रेनॉ: क्विड का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश किया, 2 साल में बाजार में आएगी
रेनॉ ने क्विड का इलेक्ट्रिक वर्जन के-जेडई पेश किया है। यह फुल चार्ज होने पर 271 किमी चल सकती है। कंपनी का दावा है कि फास्ट चार्जर से यह 30 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाएगी। यह गाड़ी 2022 में उपलब्ध होगी। इसके अलावा रेनॉ ने ट्राइबर का ऑटोमेटिक वर्जन भी पेश किया। यह नई ट्राइबर जून के बाद उपलब्ध होगी। यह 7 सीट तक मोडिफाई हो सकेगी।
जीडब्ल्यूएम: दुनिया की सबसे सस्ती ईवी पेश, दिवाली पर लॉन्च होगी
चीन की एसयूवी बनाने वाली कंपनी ग्रेट वॉल मोटर्स ने भी भारत में एंट्री की है। कंपनी ने अपनी सबसे सस्ती ईवी आर1 पेश की। ये फुल चार्ज में 300 किमी जाती है। इसमें 6 एयरबैग हैं। चीन में इसकी कीमत करीब 6 लाख रुपए है। इसके साथ ही कंपनी ने 4 एसयूवी हेवल एच9, एफ7, एफ5 और एफ7 एक्स भी पेश की। कंपनी 7 हजार करोड़ रु. भारत में रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर खर्च करेगी।
लग्जरी कारें...
मर्सेडीज: एएमजी लॉन्च, कीमत 2.42 करोड़ रुपए और हाईस्पीड 315 किमी
जर्मन कार कंपनी मर्सेडीज ने लग्जरी स्पोर्ट्स कार एएमजी जीटी 63 एस लॉन्च की। यह सबसे तेज फोर डोर प्रोडक्शन कार है। इसकी कीमत 2.42 करोड़ रुपए है। हाईस्पीड 305 किमी/घंटे की है। यह 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 3.2 सेकंड में हासिल कर लेगी।
किआ मोटर्स: कॉर्निवल एमपीवी लॉन्च, कीमत 25 लाख से शुरू, सोनेट भी इसी साल आएगी
प्रीमियम गाड़ी कार्निवाल एमपीवी लॉन्च की है। ये सेल्टॉस के बाद दूसरी कार है। यह प्रीमियम, प्रेस्टीज और लिमोजिन तीन वर्जन में लांच हुई है। कीमत 24.96 से 33.95 लाख रु. है। बुकिंग शुरू हो चुकी है। डिलीवरी अगले महीने से शुरू होगी। कंपनी की सोनेट भी इसी साल आएगी।
कार्निवाल पेट्रोल
माइलेज 21.6 KM इंजन 1200 CC स्पीड 180 KM/H पावर 140.8 BHP फॉक्सवैगन: भारत में नई शुरुआत, दो साल में 4 एसयूवी उतारने की तैयारी
फॉक्सवैगन ने देश में नई शुरुआत की है। कंपनी की एसयूवी टी-रॉक, टिगुआन और टिगुआन ऑल स्पेस इसी साल बाजार में आएगी। हालांकि कंपनी ने इनकी कीमत नहीं बताई। कंपनी ने नए ब्रांड का डिजाइन भी लॉन्च किया। लोगो भी नया आएगा। 2 साल में 4 नई एसयूवी भी आएगी। फॉक्सवैगन ने 4 नए प्रॉडक्ट शोकेस किए। इनमें टाइगन का कॉन्सेप्ट नया रहा। यह रीब्रांडिंग ‘वाइब्रेंट पावर’ की थीम पर है।
अपडेट्स
हुंडई: न्यू टक्सन पेश की, 65 लाख गाड़ी दुनियाभर में अब तक बिक चुकी हैं
2016 में पहली बार भारत में लॉन्च हुई टक्सन का नया मॉडल पेश किया। अलग-अलग वेरिएंट में माइलेज 12.95 किमी से 18.42 किमी तक है। टक्सन के पेट्रोल इंजन में 152 पीएस की पावर और 19.6 केजीएम टार्क जेनरेट होता है। वहीं डीजल इंजन 185 पीएस पावर और 40.8 टार्क पैदा करता है। टक्सन कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। दुनियाभर में 65 लाख बिकी हैं।
टाटा: हैरियर 2020, 14 कॉमर्शियल और 12 पैसेंजर वाहन लॉन्च
टाटा मोटर्स ने 14 कॉमर्शियल और 12 पैसेंजर व्हीकल लॉन्च किए। हैरियर 2020 भी उतारी। इसके मैन्युअल वर्जन की कीमत 13.69 लाख होगी। टॉप वैरिएंट की कीमत 20.25 लाख होगी। इसमें 2.0 लीटर डीजल इंजन है। पावर 170पीएस/350एनएम की है। साथ ही टाटा ग्रेविटास भी दिखाई। यह इसी साल पहली छमाही में लॉन्च हो सकती है। यह हैरियर का 7 सीटर वर्जन है।